पुरानी पेंशन बहाल के मामल में क्या बोले म0प्र के वित्त मंत्री... जानें 

news
?>

केवल कृष्ण त्रिपाठी
भोपाल। मध्य प्रदेश के सोनकच्छ विधानसभा से विधायक सज्जन सिंह वर्मा ने पुरानी पेंशन योजना की बहाली पर प्रश्नकाल में सवाल उठाया। वित्तमंत्री मध्य प्रदेश् सरकार जगदीश देवड़ा जबाव में कहा कि पुरानी पेंशन बहाल का कोई प्रस्ताव वर्तमान में विचाराधिन नहीं हैं। इस पर कांग्रेस ने सदन से बाहर का रास्ता अपना लिया। 
           पुरानी  पेंशन  योजना की बहाली पर सज्जन सिंह वर्मा ने सदन में सबाल उठाया जिसमें उन्होंने वित्त मंत्री से 1 अप्रैल 2004 के बाद प्रदेश में नियुक्त कर्मचारियों की पुरानी पंेशन योजना के बंद किये पर सबाल किया। विधायक वर्मा ने अपने सवाल में कर्मचारियों एवं उनके संगठन द्वारा लंबे समय से इस योजना को बहाल करने की मांग की बात की। इस योजना की बहाली की दिशा में राज्य सरकार के निर्णय पर जवाब मांगा। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने जबाव में कहा कि पुरानी पेंशन बहाल का कोई प्रस्ताव वर्तमान में विचाराधिन नहीं हैं। इस पर सज्जन सिंह वर्मा ने लम्बं समय से राजधानी में कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन आंदोलन में सरकार के मंत्री विधायकों के जा कर कर्मचारी संगठनों से मांग पत्र लेकर मांग पूरी करने की। मांग पत्र को कुडे के ढक्कन में डाल देने की बात कहीं। वित्तमंत्री के गोल-गोल जबाव से नाराज नेता प्रतिपक्ष ने इस पर सदन से बाहर जाने का निर्णय लिया। कांग्रेस विधायक सदन से बाहर चले गई। 

 


Other News