सार्वजनिक कुएं, बाबड़ियों पर निगम कमिश्नर को कार्यवाही के लिये भोपाल नगर निगम अध्यक्ष ने लिखा पत्र

news
?>

@lionnews.in
केवल कृष्ण त्रिपाठी, भोपाल। नगर निगम अध्यक्ष भोपाल किशन सूर्यवंशी ने जनसुरक्षा के दृष्टिगत नगर निगम सीमांतर्गत समस्त कुएं एवं बावड़ियों को सुरक्षित एवं संरक्षित करने के लिए भोपाल नगर निगम कमिश्नर को पत्र लिखा है। अध्यक्ष ने निगम आयुक्त को पत्र में कार्यवाही के लिए जोर दिया है। इस पत्र में नगर निगम सीमा के अंतर्गत आने वाले सभी जोन एवं वार्ड क्षेत्रों में सार्वजनिक कुएं एवं बावड़ियों का सर्वे कराया जाये और कुएं एवं बावड़ियों को सुरक्षित एवं संरक्षित करने के लिये आवश्यक कदम उठाये जानें की बात कही गई हैं। श्री सूर्यवंशी ने जल स्त्रोतों की सुरक्षा के साथ भूमिगत जल स्त्रोतों को बढ़ाने, भविष्य में किसी प्रकार की अप्रिय घटना-दुर्धटना न होने के चलते सुरक्षित एवं संरक्षित करने के निर्देश भी दियें हैं। 
                गौरतलब है कि इंदौर में बाबड़ि को स्लेब डालकर ढ़क दिया गया था। जिसके बाद राम नवमी पर 35 से अधिक लोगों के मरे जाने की खबर आई थी। इंदौर की इस घटना को ध्यान में रखते हुए नगर निगम भोपाल के अध्यक्ष ने यह पत्र लिखा गया है।  

 


Other News