नगर निगम भोपाल ने इस कंपनी पर लगाई 25 लाख की पेनल्टी, जानियें क्या हैं कारण

news
?>

@lionnews.in
भोपाल। नगर निगम भोपाल ने शहर में संचालित एक कंपनी पर लगभग 25 लाख की पेनल्टी लगाई है। निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी ने इसके आदेश भी जारी कर दिये हैं। 
       शहर से निकलने वाले कचरे के समुचित प्रबंधन एवं निष्पादन हेतु मेसर्स ग्रीन रिसोर्सेज सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रा.लि. को कार्य दिया गया है। कंपनी द्वारा कचरे का प्रबंधन कार्य संतोषजनक नहीं पया गया है। अनुबंध की शर्तो का उल्लधंन कंपनी ने किया है। जिसके चलते निगम प्रशासन ने लगभग 25 लाख रूपये की पेनल्टी लगा दी है। निगम आयुक्त के.वी.एस.चौधरी ने पेनल्टी संबंधी आदेश भी जारी  कर दिये है। आदेश में मेसर्स ग्रीन रिसोर्सेज सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रा.लि. को गत 14 मार्च 2023 को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया था और कार्य संतोषजनक न होने के संबंध में प्रत्युत्तर मांगा गया था परंतु संबंधित फर्म द्वारा वर्तमान तक नोटिस का प्रत्युत्तर भी नहीं दिया गया और न ही कार्य में सुधार किया गया। 
    निगम आयुक्त के.वी.एस. चौधरी ने संबंधित संस्था पर अनुबंध की कंडिका 3 की कंडिका 6 में ‘‘कार्य प्रदर्शन के मानकों के अनुसार जुर्माना संरचना’’ के बिन्दु क्रमांक सी अनुसार मेसर्स ग्रीन रिसोर्सेज सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रा.लि. पर रू. 24,97,500/- लाख रूपये की पेनल्टी अधिरोपित की है। आदेशानुसार संबंधित संस्था पर 750 टन ठोस अपशिष्ट औसतन प्रतिदिन, टिपिंग फीस 333@-रूपये प्रति टन के मान से 10 दिवस की अवधि के लिए राशि रू. 24,97,500/- लाख की पेनल्टी अधिरोपित की है।  


Other News