मध्य प्रदेश विधान सभा से हुई 9 लोगों की विदाई 

news
?>

@lionnews.in
भोपाल। मध्य प्रदेश विधान सभा सचिवालय में  उप सचिव के.एल.  दलवानी, अवर सचिव शिवनारायण गौर, प्रशासकीय अधिकारी रमेश कुमार यादव, संचालक सुरक्षा संतोष शर्मा, मार्शल सुरेश कुमार भार्गव, अनुभाग अधिकारी रमेश प्रसाद साहू, राम भुवन नापित, सहायक ग्रेड -1 रामावतार मिश्र एवं सहायक ग्रेड -2 दीनबंधु सिंह को अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर चुके सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विधानसभा भवन स्थित सभागार में समारोह पूर्वक विदाई दी गई । 
         प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शाल-श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । इस अवसर पर अपने उद्बोधन में श्री सिंह ने सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है ।उल्लेखनीय है कि विधानसभा सचिवालय में पदस्थ जनवरी से मार्च -2023 की अवधि में अर्धवार्षिकी आयु पूर्ण कर चुके सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एक साथ विदाई समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।


Other News