भोपाल में नहीं थम रहा सागौन का अवैध व्यापार, जप्त हुई 1223 नग सागौन

news
?>

केवल कृष्ण त्रिपाठी @lionnews.in
भोपाल। अवैध सागौर का व्यापार राजधानी में खुब फलफूल रहा हैं। मंगलवार को भोपाल के अतंयोदय नगर के बाग दिलकुश के ई डब्लू एस -40 में आरएस भदौरिया, एसडीओ भोपाल वनमण्डल को छापामार कार्यवाही में सफलता प्राप्त हुई है। इस मकान से 1223 नग  सागौन मिली है। जिसे अब जप्त कर लिया गया है। वन अपराध प्रकरण में जप्त इस सागौन की कीमत लाखों में बताई जा रही है। 
         जानकारी के अनुसार भोपाल के आला अधिकारियों को मुख़बिर की सूचना लगातर मिल रही है। सूत्र की माने तो कल से मुखबिर सागौन के अवैध भण्डार होने की जानकारी आला अधिकारियों को दे रहा था। पुष्ट होने के बाद आरएस भदौरिया एसडीओ भोपाल वनमण्डल ने बाग दिलकुश के ई डब्लू एस -40 मकान में छापा मार कार्यवाही को अंजाम दिया। देखते ही देखते यहा सागौन की सिल्लीयों से भरा भण्डारण होने की पुष्टी हो गई। 1223 सिल्ली सागौन की जप्त हुई है। व्यापारि के पास इस सागौन से संबंधित कोई काजग नहीं मिले है। वन अपराध में प्रकरण जारी किया गया है।


Other News