ग्रीन इंडिया मिशन वनमंडल अब्दुल्लागंज के प्लांटेशन में लगी आग

@lionnews.in
केवल कृष्ण त्रिपाठी, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगे रायसेन जिले का वन मंडल अब्दुल्लागंज की गोहरगंज रेंज में पांजरा बीट का कंपार्टमेंट नंबर 835 में लगी सागौन को लकड़ी माफिया काट रहा है। वन मंडल अब्दुल्लागंज गहरी नींद में है। इतना ही नहीं यहां स्थित ग्रीन इंडिया मिशन के प्लांटेशन में लगी पिछले दिनों आग इसकी गवाही दे रही है। जब मौका मुआयने पर पहुचते है तो यहा सागौन के कटे पेडों साफ देखे जा सकते है। हालांकि पिछले साल और लगातार हर साल अब्दुल्लागंज का प्लांटेशन आग के हवाले हुआ है। ग्रीन इंडिया की लगभग 60 एकड़ जमीन पर कंपार्टमेंट नंबर 835 में लगी आग इसकी गवाही दे रही है। यहां सागौन की कटाई जारी है। वन विभाग का वन मंडल अब्दुल्लागंज पहले भी समाचार पत्र मीडिया की सुर्खियों में रहा है। ताजा मामला सागौन की कटाई और प्लांटेशन में लगी आग का है। यह आग बारिश होने से ठीक 1 दिन पहले याने सोम मंगल को लगी। कंपार्टमेंट नंबर 835 में डिप्टी रेंजर और नाकेदार की मंशा जंगल बचाने की नहीं कहीं अलग ही है। अब देखना होगा कि वन मंडल अब्दुल्लागंज की नींद कब खुलेगी और यहां लगी आग और कटाई पर क्या कार्यवाही होगी।