कांग्रेस ने निकाली नरेला बचाओ परिवर्तन यात्रा

news
?>

#lionnews.in

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह चौहान 25 से 30 जुलाई तक नरेला विधानसभा क्षेत्र भोपाल में कांग्रेस की नरेला बचाओ परिवर्तन यात्रा निकाल रहे हैं। यात्रा के चौथे दिन खेड़ापति हनुमान मंदिर से महेंद्र सिंह चौहान ने हनुमान जी महाराज के दर्शन कर यात्रा काे प्रारंभ किया। सत्य ज्ञान कॉलोनी, शंकर नगर, उडिया बस्ती, सुंदर नगर, प्रेम नगर, नवजीवन कॉलोनी, होते हुए कैची छोला में यात्रा समाप्त हुई। परिवर्तन यात्रा में पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, विजय सिंह ठाकुर, संतोष कुकरे सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस मौके पर कांग्रेस नेता डॉ महेंद्र सिंह चौहान ने नरेला विधानसभा में विकास कार्य 15 साल से न किए जाने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने कहा कि इस बार नरेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की सीट को उखाड़ फेंकना हैं। डॉ चौहान ने इस यात्रा का उद्देश्य राजनीति नहीं बल्कि 15 वर्षों से व्याप्त अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष का शंखनाद बताया हैं। उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा की जनता को गुमराह कर 15 वर्षों से उनके भरोसे का गला घोट आ जा रहा हैं। 


Other News