चंद्रयान-3 की सफलता में भोपाल के लाल का योगदान

@lionnews.in
भोपाल। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा तीसरे मिशन चंद्रायन-3 का सफल परीक्षण करते हुए सफलतापूर्वक लैंडिंग करा दिया गया है। इस सफलता के बाद अब भारत पूरे विश्व में चांद के दक्षिण ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला एक मात्र देश बन गया है। इसरो की इस अपार सफलता पर राजधानी भोपाल के एक लाल सचिन कुमार मालवीय ने भी इसरो के वैज्ञानिक के रूप में कमाल का योगदान दिया है। दरअसल इसरो के मिशन चंद्रयान-3 के क्रियान्वयन में भोपाल शहर के अयोध्या बायपास रोड़ स्थिति शंकर गार्डन निवासी जानीमानी वरिष्ठ समाजसेविका सविता मालवीय एवं भेल के रिकार्ड सेक्सन से सेवानिवृत्त हुए के.सी. मालवीय के सुपुत्र सचिन कुमार मालवीय की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। गौरतलब है कि इसरो द्वारा 14 जुलाई को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से भेजें गये चन्द्रयान-3 में इसरो के वैज्ञानिक सचिन मालवीय और उनकी पूरी टीम ने दिन-रात एक करते हुए मिशन की सफलता के लिए बहुत ही कठिन परिश्रम किया है। इसरो की इस पूरी टीम ने देश को गर्व महसूस कराने का एक मौका हर भारतीय को दिया है। आज हर भारतीय ने इसरो की इस कामयाबी को बहुत सराहा है और इसरो की पूरी टीम को बधाईयां और शुभकामनाएं दी है। मिशन चंद्रयान-3 की इस अपार सफलता पर सचिन की मां सविता मालवीय कहती हैं कि आज सचिन के योगदान से सिर्फ मेरा ही नहीं भारत की हर मां का सीना गर्व से ऊपर उठ गया है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि सचिन और इसरो की पूरी टीम भविष्य में भी इसी तरह से सफलता की ऊंचाइयों को छूती रहे। सचिन मालवीय के इस योगदान पर राजधानीवासियों में अपार खुशी छाई हुई है। लोग मिठाई बांट कर एक दूसरे का मुंह मीठा करवा रहे।

Other News

भोपाल जिले में नर्सरी से कक्षा 5 तक का संचालन नहीं होगा सुबह 9 बजे के पहले
भोपाल जिले में नर्सरी से कक्षा 5 तक का संचालन नहीं होगा सुबह 9 बजे के पहले

सड़क पर मवेशी छोड़ने पर होगी दण्डात्मक कार्रवाई, तत्काल "गोठान" बना कर दिये गये निर्देश
दिये गये निर्देश

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 लाइव अपडेट: शाम 5 बजे तक 68.24% मतदान
राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 लाइव अपडेट:
औषधीय फसलों एवं सब्जी, मसाला, पुष्प के बीजों के विक्रेता को लायसेंस लेना अनिवार्य
बीजों के विक्रेता को लायसेंस लेना अनिवार्य

9 दिसम्बर को होगा जिला न्यायालय भोपाल और तहसील न्यायालय बैरसिया में नेशनल लोक अदालत का आयोजन
9 दिसम्बर को होगा

एग्जिट पोल का प्रकाशन या प्रचार 30 नवम्बर तक रहेगा पूर्ण प्रतिबंधित – जिला निर्वाचन अधिकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी

एनजीटी ने भोपाल ग्रीन बेल्ट एरिया की 692 लोकेशनो से अतिक्रमण हटाने दिये निर्देश
@Keval K Tripathi
कलेक्टर ने पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर दिये ये निर्देश, PUC जाँच का किया अवलोकन
@lionnews.in