18 से 20 अगस्त तक भोपाल में रहेंगे देश के प्रसिद्ध साहित्यकार, म0प्र0 विधानसभा के अध्यक्ष करेगें समारोह का उदघाटन

news
?>

केवल कृष्ण त्रिपाठी

भोपाल। साहित्य संगम एवं सत्ताईसवीं पावस व्याख्यानमाला का आयोजन मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति एवं रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय करने जा रहा है। 18 अगस्त से 20 अगस्त 2022 तक हिन्दी भवन में संचालित होगा।

इसे भी पढें:- अटल जी की भतीजी ने BJP के स्थानीय नेताओं के लिए कह दिया शेम शेम

            इस आयोजन में देश के प्रसिद्ध साहित्यकार हिस्सा लेगें। उदघाटन समारोह में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरिश गौतम, संस्कृति मंत्रालय मंत्री उषा ठाकुर होगीं। समारोह के अध्यक्षता डॉ सूर्यप्रसाद दीक्षित करेंगे। तीन दिवसीय यह आयोजन प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक संचालित होगा। इस आयोजन का सीधा प्रसारण फेस बूक और यूटयूव पर देखा जा सकेगा। 


Other News