मराठी गौरव दिवस के अवसर पर प्रदान किये जायेंगे अखिल भारतीय भा.रा. ताम्बे कृति पुरस्कार, हुई घोषणा

news
?>

# K.K. Tripathi

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग की मराठी साहित्य अकादमी द्वारा मराठी कृतियों के लिए, पुरस्कारों की घोषणा की है। यह पुरस्कार फरवरी 2023 के अंतिम सप्ताह में मराठी गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदान किये जायेंगे।

                                                                        

एक कैलेण्डर वर्ष 2019 और और 2020 में प्रकाशित मराठी कहानी अथवा कादम्बरी (उपन्यास) के लिए भास्कर रामचंद्र तांबे पुरस्कार स्थापित है। वर्तमान में दो कैलेण्डर वर्ष क्रमशः वर्ष-2019 एवं वर्ष-2020 के लिए प्राप्त पुस्तकों पर पुरस्कारों की घोषणा की है। वर्ष 1 जनवरी, 2019 से 31 दिसम्बर, 2019 के लिए कुल 18 कृतियां तथा मराठी कहानी अथवा कादम्बरी (उपन्यास) के लिए कुल 22 कृतियां प्राप्त हुई। परीक्षकों के मूल्यांकन के बाद मराठी कविता अथवा नाट्य लेखन के लिए ‘‘असो आता चाड‘’ रचनाकार संदीप शिवाजीराव जगदाळे-पैठण (औरंगाबाद)। मराठी कहानी अथवा कादम्बरी (उपन्यास) के लिए ‘‘कदाचित’’ रचनाकार बा.बा. कोटंबे- परभणी (महा.)। ऐसे  ही कैलेण्डर वर्ष 1 जनवरी, 2020 से 31 दिसम्बर, 2020 के लिए कुल 31 कृतियां प्राप्त हुई तथा मराठी कहानी अथवा कादम्बरी (उपन्यास) के लिए कुल 31 कृतियां प्राप्त हुई। जिसमें मराठी कविता अथवा नाट्य लेखन के लिए ‘‘सुपारीण्ब्वउ’’ रचनाकार योगेश सोमण- पुणे (महा.)। मराठी कहानी अथवा कादम्बरी (उपन्यास) के लिए ‘‘खुरपं’’ रचनाकार सुचिता घोरपडे-पुणे (महा.) को दिया जा रहा है।         


Other News