"विधानमंडल पद्धति एवं प्रक्रिया" पुस्तक का विमोचन आज

news
?>

19 दिसंबर, 2022
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसरोवर सभागार में विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह द्वारा लिखित एवं शिवना प्रकाशन द्वारा प्रकाशित पुस्तक "विधानमंडल पद्धति एवं प्रक्रिया" का विमोचन आज सोमवार, दिनांक 19 सितंबर 2022, को अध्यक्ष, मध्य प्रदेश विधानसभा, मुख्यमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री, नेता प्रतिपक्ष, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा, एन.पी. प्रजापति की उपस्थिति में होने जा रहा है। 
       यह पुस्तक प्रथम बार मध्य प्रदेश विधानसभा के विशेष संदर्भ में लिखी गई है जिसमें विधान मंडल पद्धति एवं प्रक्रिया की समग्र रुप से सरल हिंदी भाषा में विवेचना की गई। मध्य प्रदेश विधानसभा सदस्यों के साथ अन्य राज्यों से विधान मंडल सदस्यों के लिए भी यह पुस्तक उपयोगी है।


Other News