शिव भक्त शिवराज का दिखा अलग अंदाज, जानियें क्या था खास

news
?>

दादा ईश्वरदास रोहाणी सेवा समिति द्वारा जबलपुर के बड़ा पत्थर रांझी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में श्रीमद् शिव महापुराण में विधायक अशोक रोहाणी के आमंत्रण पर शामिल हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अनोखा अंदाज देखने मिला।

CM चौहान का दिखा अलग अंदाज

                CM ने कथा सुनने आये भक्तों के अनुरोध पर अपना प्रिय भजन "श्री रामभजन सुखदायी, भजो रे मेरे भाई ये जीवन दो दिन का" गाया। मुख्यमंत्री द्वारा पूरी लय में गाये गये इस भजन के दौरान भक्तजनों ने भी तालियाँ बजा कर साथ दिया। भक्तजन भजन के दौरान झूम कर नाचे। CM श्री चौहान ने इस भजन को अपना सबसे प्रिय भजन बताया। उन्होंने कहा कि जब वे छोटे थे तब यह भजन उन्हें उनकी दादी सुनाया करती थी। मुख्यमंत्री ने इसके पहले कथा मंच पर कथा वाचक आचार्य स्वामी अशोकानन्द महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री का विधायक अशोक रोहाणी ने साफा पहना कर स्वागत किया।

 


Other News